पाटन। एक ट्रक चालक की लापवाही पूर्वक वाहन चलाने का खामियाजा एक किसान को भुगतना पड़ रहा है। ग्राम अचानकपुर से छाटा पहुंच मार्ग निर्माण कार्य प्रगति पर है। सड़क निर्माण में लगे एक ट्रक चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक गाड़ी चला रहा था जिसके कारण चार बिजली पोल टूट गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक CG 07 CA4288 के चालक द्वारा हाइवा के ट्राली को ऊपर उठा कर चला रहा था। जिसके कारण ट्राली बिजली तार में फंस गया। ट्रक रफ्तार होने के कारण ट्राली में तार के फंसने से बिजली तार को नुकसान तो पहुंचा ही साथ ही किसान के खेत से लगे चार पोल भी टूट गया। बिजली तार और पोल के टूट जाने के कारण किसान के खेत का बिजली लगभग सप्ताह भर से बंद है। किसान अपने खेत में सरसों का बीज डाल चुका है।मोटर बंद होने के कारण अब बीज सूखने कि आशंका है। ट्रक चालक की लापरवाही किसान के ऊपर भारी पड़ रहा है। उसकी गलती का नतीजा किसान को भुगतना पड़ रहा है। बिजली विभाग द्वारा सड़क निर्माण कार्य मे लगे ठेकेदार को नुकसान की भरपाई करने कहा गया है लेकिन एक अभी तक सड़क ठेकेदार द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है। जिसका खामियाजा किसान भुगत रहा है।
वर्षण
अभी दूसरे जगह काम चल रहा है जिसके कारण लाइन दुरुस्त नही हुआ है। शुक्रवार को काम शुरू हो जाएगा
हेमन्त देशमुख जे ई उतई,सेलूद
