रायपुर। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी,आनंद प्रकाश मिरी, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, विशाल केलकर प्रदेश सचिव, रविंद्र सिंह ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष यूथ विंग अध्यक्ष,धरम भार्गव प्रदेश अध्यक्ष एस सी विंग,कमल कांत साहू, प्रदेश अध्यक्ष ओ बी सी विंग, बसंत कुजूर प्रदेश अध्यक्ष एस टी विंग आदि द्वारा पार्टी से त्यागपत्र दिए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हैं, हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता देशभर में तेज़ी के साथ बढ़ रही है। जिस पथ पर हम चले हैं वह कांटों से भरा हुआ है। इस सफ़र में बहुत सारे लोग साथ चलते हैं।कुछ लोग मंज़िल तक साथ चलते हैं और कुछ लोग पीछे छूट जाते हैं। आम आदमी पार्टी का देशभर में परिवार तेज़ी के साथ बढ़ रहा है। बहुत सारे लोग पार्टी में आते हैं, बहुत सारे लोग पार्टी छोड़कर जाते हैं। यह आना और जाना लगा रहता है। श्री झा ने कहा कि आज सवाल यह नहीं है कि कौन पार्टी में आया और कौन पार्टी छोड़कर गया। आज सवाल ये है की हमें देश को बचाना है। हमें मोदी सरकार की तानाशाही के साथ मिलकर खड़ा होना है। जो अन्याय देश के साथ हो रहा है उस अन्याय के ख़िलाफ़ हम सबको मिलकर लड़ना है। पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय वरिष्ठ नेता मुन्ना बिसेन, सागर क्षीरसागर, जिला अध्यक्ष नंदन सिंह, वीरेंद्र पवार, संतोष कुशवाहा, सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेता जसबीर सिंह, प्रियंकाशुक्ला, उत्तम जायसवाल, गोपाल साहू आदि ने संकट के घड़ी में पार्टी छोड़ने को अनुचित ठहराया है।
