राइस मिल संचालन को रोक लगाने कलेक्टर जन दर्शन में शिकायत

खबर हेमंत तिवारी राजिम/ विकासखंड फिंगेश्वर के ग्राम पंचायत कोमा के सरपंच भुवनेश्वरी बंजारे सहित पंच खुमान साहू, छन्नू साहू, अरुण यादव, घनश्याम साहू ,पूर्णिमा साहू, पूर्णिमा तारक ने ग्राम में संचालन हो रहे राइस मिल को बंद करने मंगलवार कलेक्टर जन दर्शन में आवेदन किया गया है आवेदन में सरपंच वा पंचों ने लिखा है कि ग्राम पंचायत कोमा पटवारी हल्का नंबर 26 तहसील राजिम के भूमि खसरा नंबर 07 रकबा 1.01 हेक्टेयर की जमीन पर स्वयं की भूमि पर सचिन गोयल पिता भगवान दास गोयल निवासी गोबरा नवापारा जिला रायपुर के द्वारा ग्राम पंचायत कोमा से बिना

अनापत्ति प्रमाण पत्र लिए राइस मिल के संचालन किया जा रहा है इसके पूर्व में भी इस संचालक को लेकर 3 बार शिकायत की जा चुकी है तो वहीं ग्राम पंचायत कोमा एवं ग्रामवासियों द्वारा निर्माण कार्य के समय भी शासन को अवगत कराया गया था लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है इसको लेकर ग्राम पंचायत कोमा के सरपंच एवं पंचों ने शीघ्र ही संचालन को बंद करने का मांग कलेक्टर से किया है।साथ ही उन्होंने यह भी बताए कि अगर राइस मिल का संचालन बंद नहीं होता है तो इसकी शिकायत मुख्यमंत्री तक को की जाएगी।पर कलेक्टर गरियाबंद ने आवेदन की सुनवाई करते हुए राइस मिल संचालन की जांच कर कार्यवाही का भरोसा दिलाया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *