डिवेलपिंग इंग्लिश कम्युनिकेटिव स्किल्स विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न,,

शासकीय चन्दूलाल चन्द्राकर कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पाटन में अंग्रेजी विभाग द्वारा “डिवेलपिंग इंग्लिश कम्युनिकेटिव स्किल्स” विषय पर एक दो-दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ शोभा श्रीवास्तव ने अंग्रेजी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि म वर्तमान समय में अंग्रेजी भाषा की उपयोगिता बढ़ रही है अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष शैलेष कुमार मिश्र ने कार्यशाला के उद्देश्यों की जानकारी दी। इस कार्यशाला के प्रथम दिन के विषय विशेषज्ञ महाराजा अग्रसेन इन्टरनेशनल काॅलेज, रायपुर के प्राचार्य डाॅ मणि शंकर मिश्रा थे। डाॅ. मिश्रा ने अंग्रेजी भाषा में संप्रेषणीयता के विकास के कई तरीकों की जानकारी विद्यार्थियों को प्रदान की। कार्यशाला के दौरान उन्होंने उदाहरणों द्वारा विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिये। प्रथम दिवस के अंतिम सत्र में अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष बी.एम. साहू ने भी अंग्रेजी भाषा की महत्ता को रेखांकित किया। इस अवसर पर वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. गौरव शर्मा भी उपस्थित रहे। कार्यशाला के द्वितीय दिन की विषय विशेषज्ञ स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय, रानीतराई की अंग्रेजी विभाग की सहायक प्राध्यापक शगुफ्ता सिद्दिकी थीं। उन्होंने विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा को सरलता से सीखने के कई उपाय बताये। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रश्नोत्तर विधि के माध्यम से सभी विद्यार्थियों को संप्रेषण करने हेतु उत्साहित किया। इस कार्यशाला में विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यशाला के दोनों दिन अंतिम सत्रों में विद्यार्थियों ने फीडबैक प्रस्तुत किये। कार्यशाला के द्वितीय दिन के अंतिम सत्र में रसायन शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष श्री जागृत कुमार ने वर्तमान समय में अंग्रेजी भाषा की सार्वभौमिकता एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस दो-दिवसीय कार्यशाला के आयोजन में महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ प्रभारी डाॅ. साधना रहाटगाँवकर का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन समारोह का संचालन अंग्रेजी विभाग की अतिथि व्याख्याता अंजलि सिंह ने एवं आभार प्रदर्शन मनमोहन साहू, अतिथि व्याख्याता (अंग्रेजी विभाग) ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *