उतई ।शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उतई में वार्षिक उत्सव व पुरुस्कार वितरण समारोह आयोजन का शुभारंभ मां शारदा की तैलचित्र पर पूजा अर्चना से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर द्वारा किया गया। ततपश्चात अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया।संस्था के प्राचार्य चंद्रकिरण साहू ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर शाला की गतिविधियों से अतिथियों को अवगत कराया।मुख्य अतिथि चंद्राकर द्वारा विद्यालय के प्रतिभावान छात्राओं खिलाड़ियों एवं अन्य गतिविधियों में स्थान पाने वालो को पुरुस्कृत किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ललित चंद्राकर ने कहा की वार्षिक उत्सव के माध्यम से बच्चो के अंदर छुपी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है,शाला में छात्राओं को पढ़ाई के साथ साथ संस्कारित बनाना भी हम लोगो की जवाबदारी होनी चाहिए,गुरु बच्चो को सही दिशा दिखाती है उनके बताए जाने वाले मार्ग में चलने से हमे सफलता प्राप्त होती है।मुख्य अथिति ने विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षको को कहा की बच्चो के साथ समय समय पर काउंसिलिंग भी होनी चाहिए ताकि शिक्षा का स्तर ऊंचा हो।कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत उतई उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा ने घोषणा किया की विद्यालय में 10,12 वी में मेरिट स्थान पाने वाले छात्राओं को 10 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दिया जाएगा साथ उन बच्चो पर फोकस करने वाले शिक्षक को 5 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दिया जाएगा।कार्यक्रम के विशेष अतिथि विकास खंड शिक्षा अधिकारी गोविंद साव पार्षद सरस्वती साहू थे।मौके पर जीवन लाल साहू रूपनारायण शर्मा सोनू राजपूत पार्षद भीमसेन सिन्हा सतीश चंद्राकार सीएमओ राजेंद्र नायक प्रधान पाठक सरोज बघेल चंदू देवांगन लक्ष्मी नारायण साहू रूपेश पारख गिरीश शर्मा लता सोनवानी बृजमोहन साहू सुमंत साहू तुलाराम साहू नरेंद्र साहू कांति वर्मा सहित बड़ी संख्या में नगरवासी छात्राएं मौजूद थे
वार्षिक उत्सव के माध्यम से बच्चो के अंदर छुपी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है-ललित चंद्राकर
