शासकीय महाविद्यालय मचांदुर के विद्यार्थियों ने वार्षिक सांस्कृतिक गतिविधियों में दिखाया अपना हुनर


उतई ।दाऊ उत्तम साव शासकीय महाविद्यालय मचांदुर के वार्षिक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में अनेक विधाओं में विविध प्रतियोगिताएं संपन्न हुई | महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीरजा रानी पाठक के संबोधन एवं प्रतिभागियों हेतु शुभकामनाओं के संप्रेषण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई | अपने उद्बोधन में डॉ. पाठक ने विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में इन पाठ्य-सहगामी गतिविधियों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया | दो दिनों तक चले इन आयोजनों में पाक-कला, रंगोली, मेहंदी, गीत, निबंध लेखन, भाषण ,कथा-कहन के साथ-साथ केश –सज्जा ,पुष्प-सज्जा,सलाद-सज्जा,आदि विधाओं में प्रतियोगिताएं हुईं | व्यंजन (नमकीन) में बी.ए.तृतीय वर्ष की रितिका तथा मीठा में बीए प्रथम वर्ष गणेश्वरी रही | रंगोली प्रतियोगिता में बीए प्रथम की गंगोत्री विजेता बनी तो मेहंदी प्रतियोगिता में बी.ए.तृतीय वर्ष की विनीता साहू ने बाजी मारी | एकल गायन प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की लिकिता सबसे सुरीली रही | निबंध लेखन में हिमांशी बीएससी तृतीय तथा भाषण प्रतियोगिता में नीलोफर बीएससी प्रथम वर्ष अव्वल रही। कथा –कहन प्रतियोगिता में जयंती बी.ए. द्वितीय वर्ष ने सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं के अंतिम चरण में केश, पुष्प एवं सलाद-सज्जा में क्रमशः डिंपल, भावना तथा रितीका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया | इन आयोजनों को संपन्न कराने में डॉ. संगीता मैहुरिया ,डॉ. कल्याणी ,राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी विकास टांडेकर, सुश्री वर्षा वर्मा एवं सुश्री जागृति चंद्राकर तथा मुकेश सिन्हा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *