उतई।दीपशिखा विद्यालय डूमरडीह उतई में 26 दिसंबर को सुबह 11 बजे से वार्षिक उत्सव व पुरुस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर होंगे।अध्यक्ष उतई भाजपा मण्डल अध्यक्ष फत्ते लाल वर्मा करेंगे।विशेष अतिथि नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत उतई योगेश ठाकुर,सरपंच पतोरा अंजिता गोपेश साहू,सरपंच डुमरडीह चक्षु प्रभा महिपाल वरिष्ठ भाजपा नेता कमलेश हिरवानी होंगे।उक्त जानकारी संस्था के प्राचार्य के आर सिंहा ने दिया।
