राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई मचांदुर का सांस्कृतिक कार्यक्रम ग्राम कातरों में संपन्न हुआ

उतई ।दाऊ उत्तम साव शासकीय महाविद्यालय मचांदुर का सात दिवसीय शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रम दिनांक 23.12.2023 ग्राम कातरों में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती मंजू यदु सरपंच कातरों उपस्थिति रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीरजा रानी पाठक ने की। विशेष अतिथि के क्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक डॉ. विनय शर्मा, कल्याण महाविद्यालय के प्रोफेसर शेष नारायण शुक्ला, चौकी प्रभारी श्री पुरुषोत्तम कुर्रे, श्री दिलीप साहू सरपंच ग्राम मचांदुर, भुवनेश्वरी साहू उप सरपंच ग्राम कातरो एवं पंचगण उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र की पूजा अर्चना कर की गई। वीणा एवं साथियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा बिखेरी। विभिन्न नाटकों और गीतों के माध्यम से ‘नशामुक्ति के लिए युवा’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नृत्य, गायन एवं मंचन आदि शामिल थे। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. नीरजा रानी पाठक ने स्वयंसेवकों से कहा कि विषम परिस्थितियों में भी इकाई की एकता से विजय प्राप्त की जा सकती है। जिला संगठक डॉ. विनय शर्मा ने अनुशासन एवं नैतिकता संबंधी सकारात्मक पहलुओं को स्वयंसेवकों के सामने रखें। चौकी प्रभारी श्री पुरुषोत्तम कुर्रे ने साइबर क्राइम से बचने के उपाय बताएं। कार्यक्रम में महाविद्यालय से प्राध्यापक डॉ. संगीता मैहुरिया, डॉ. अंबरीश त्रिपाठी, जागृति चंद्राकर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर विकास कुमार ने किया एवं आभार प्रदर्शन सहायक कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कल्याणी ने किया। इस अवसर पर ग्राम कातरो के समस्त नागरिक बच्चों सहित उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *