जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू की मांग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ओदरागहन में एनीकट बनाने के लिए 8.83 करोड़ रुपये की दी स्वीकृति, उपाध्यक्ष ने जताया मुख्यमंत्री बघेल एवं ओएसडी वर्मा का आभार…

पाटन.जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू की मांग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ओदरागहन खारुन नदी में एनीकट बनाने के लिए 8.83 करोड़ रुपये की स्वीकृति की है। दुर्ग जिले के विकासखण्ड पाटन के अंतर्गत खारून नदी पर ओदरागहन क्रमांक दो एनीकट निर्माण के लिए स्वीकृति मिली है।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने बताया कि बहुत लंबे समय से ओदरागहन खारुन नदी में एनीकट बनाने की मांग की जा रही थी। जिस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनप्रतिनिधियों व क्षेत्रवासियों की मांग को देखते हुए पूरा किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश के चहूंमुखी विकास के लिए पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रहे है। इस एनीकट के निर्माण हो जाने पर क्षेत्र में निस्तारी सहित भूजल संवर्धन में वृद्धि के साथ किसानों द्वारा अपने स्वयं के साधनों से 225 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा हो जाएगी। आगे उन्होंने कहा कि एनीकट के निर्माण कार्य कराने के लिए जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है।

एनीकट निर्माण के लिए राशि स्वीकृत होने पर ग्रामीणों सहित क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। राशि स्वीकृत करने के लिए जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, जोन प्रभारी रूपेंद्र शुक्ला, सभापति रमन टिकरिहा, जिला कांग्रेस उमाकांत चंद्राकर, पूर्व जनपद सदस्य राजेश ठाकुर जिला उपाध्यक्ष NSUI उमाशंकर निर्मल, मुकेश ठाकुर,चंद्रहास साहू, होमेश साहू, बीरेंद्र साहू, अशोक साहू, किशोर चंद्राकर, रिखी नारंग, रूपचंद देवांगन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं ओएसडी आशीष वर्मा को धन्यवाद देते हुए आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *