दुर्ग।भारतीय जनता पार्टी की पाटन विधानसभा स्तरीय वर्चुअल रैली का आयोजन दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में किया गया आयोजित रैली में पाटन विधानसभा के प्रदेश जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से जुड़े आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्य वक्ता के रूप में मोतीलाल साहू प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष उषा टावरी, जिला महामंत्री डोमार सिंह वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता पुर्व विधायक डॉ दयाराम साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष पुरषोत्तम तिवारी, योगेश साहू भिलाई जिला भाजपा उपाध्यक्ष, जितेंद्र वर्मा विधानसभा रैली प्रभारी, उत्तर मंडल अध्यक्ष लोकमनी चन्द्राकर , मध्य मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, कुम्हारी मंडल अध्यक्ष पी एन दुबे, श्रीमती हर्षा चन्द्राकर मोनू मोरध्वज साहू सदस्य जिला पंचायत दुर्ग, राकेश साहू आई टी सेल दुर्ग, उपस्थित रहे। आयोजित वर्चुअल रैली में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के सफलतम 1 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों का विस्तार पूर्वक वर्णन किया गया यथा छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार की कार्यकाल के विफलताओं को क्रमबद्ध गिनाया गया।
वैश्विक महामारी कोरोना के दौर में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आम सभा एवं रैलियों को नए स्वरूप प्रदान करते हुए सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म के माध्यम से रैलियां राष्ट्रीय स्तर , प्रदेश स्तर लोकसभा स्तर, जिला स्तर से लेकर विधानसभा स्तर तक आयोजित की जा रही है, इसी कड़ी में पाटन विधानसभा की वर्चुअल रैली का आयोजन किया गया आयोजित रैली में पाटन विधासभा की मुख्य वक्ता मोतीलाल साहू ने विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं आम जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश की जनता के तमाम कसौटी पर खरे उतरे ना सिर्फ ट्रिपल तलाक कश्मीर से अनुच्छेद 370, बरसों से बहुप्रतीक्षित देश की सबसे बड़ी मांग राम मंदिर के मुद्दे पर फैसला करवाया तथा मंदिर बनवाने का मार्ग प्रशस्त कराया,उनकी कुशल नेतृत्व की क्षमता के बदौलत आज विश्व के शीर्ष नेताओं में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं उनके कुशल नेतृत्व में हमारा देश आज कोरोनावायरस से बेहतर ढंग से लड़ रहा है, श्री साहू ने प्रदेश सरकार की विफलता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हर मोर्चे पर प्रदेश सरकार विफल होती नजर आ रही है चाहे किसानों से धान खरीदी की, या शराबबंदी की, महिला स्व सहायता समूह का कर्ज माफी की या तो कहूं बेरोजगारी भत्ते की और इस वैश्विक महामारी कोरोना के दौर में प्रदेश सरकार की अकुशल प्रबंधन के चलते हमारे पूरे देश में क्वार्टाइन सेंटर में मौतों का आंकड़ा सबसे ज्यादा है उन्होंने पाटन विधान सभा के समस्त कार्यकर्ताओं से अपील की, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्रक घर-घर जाकर बांटे।
जनसंवाद रैली को जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीमती उषा टावरी- ने कहा कि आज देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी भारत माता को पुनः (जगत -विश्व ) गुरु बनाने के लिए रात दिन मेहनत कर रहे है भारत ही नही अपितु पूरा विश्व उनके कामो को सराहा रहे है । वरिष्ठ भाजपा उपाध्यक्ष योगेश साहू ने भी शपथ कराया और संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन – विधानसभा रैली प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने एव आभार प्रदर्शन श्रीमती हर्षा चन्द्राकर जिला पंचायत सदस्य दुर्ग ने किया। आयोजित जनसंवाद रैली को भाजपा कार्य कर्ताओं के साथ साथ आम जनता ने भी लाइव, फेसबुक एव ट्विटर के माध्यम से हजारो लोगो ने सुना एव देखा।
