गलवान घाटी में शहीद हुए वीरों को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजली

कांकेर। छ.ग. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देेशानुसार आज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत चीन सीमा गलवान घाटी पर शहीद हुए 20 भारतीय सेना के जवानों जिसमंे कांकेर जिला के गणेश राम कुंजाम को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र के समक्ष मोमबती जलाकर श्रद्धांजली अर्पित की गई जिसमें विधायक शिशुपाल शोरी ने शहादत वीर जवानों के प्रति अपनी सच्ची श्रद्धांजली अर्पित करते हुए कहा कि भारत की सीमा की रक्षा करते हुए जो जवान शहीद हुए है उनकी शहादत को मैं नमन करता हूं। इस दौरान शहीदों को दो मिनट का मौैन धारण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सुभद्रा सलाम, नपाप अध्यक्ष श्रीमती सरोज जितेन्द्र सिंह ठाकुर, प्रदेश सचिव दिलीप खटवानी, जितेन्द्र सिंह ठाकुर, मनोज जैन, याशीन कराणी, सुनील गोस्वामी, तरेन्द्र भण्डारी, गफ्फार मेमन, नरेश बिछिया, आशीषदत्ता राय, नीरा साहू, प्रीतम यादव, याश्मीन खान, लक्ष्मणपुरी गोस्वामी, तरूण राय, जितेन्द्र वैद्य, खलील गौरी, सोमेश सोनी, रोशन आरा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *