पाटन. एक गरीब किसान की बेटी ने सरकारी स्कूल में पढ़ाई करके 93.01 प्रतिशत अंक प्राप्त करके अपने स्कूल ,परिवार एवं गांव का नाम रोशन किया है । बठेना गांव में रहने वाली रुचि वर्मा पिता रामकृष्ण वर्मा एक गरीब मजदूर किसान की बेटी है। जो पाटन स्थित शा.कन्या शाला में कक्षा 10वी की छात्र है जिन्होंने बिना किसी कोचिंग किये अपनी मेहनत से कन्या शाला में प्रथम स्थान प्राप्त की है जिससे शाला परिवार में हर्ष व्याप्त है सभी शिक्षकों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी ।
