मुख्यमंत्री के गोबर खरीदने के निर्णय से पशुपालकों में खुशी की लहर नरायण कुर्रे ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

रायपुर. जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के पूर्व अध्यक्ष नारायण कुर्रे ने प्रेस जारी कर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा गोधन न्याय योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की पारंपरिक एवं लोक तिहार हरेली से पशुपालकों से गोबर खरीदने की शुरुआत करने का निर्णय का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त करते हुए सरकार का क्रांतिकारी कदम बताया।
उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने के पश्चात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा लगातार विभिन्न योजनाओं के द्वारा खेती किसानी से जुड़े हुए लोगों को लगातार समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य की जा रही है वही अब गोधन न्याय योजना के द्वारा पशुपालकों से गोबर खरीदने का निर्णय लिया गया है इससे पिछले कुछ सालों से आर्थिक तंगी के चलते पशुओं के लालन-पालन में असमर्थता के चलते पशुपालक, ग्रामीण, किसान पशुधन से दूर हो चले आ रहे थे पशुपालन में रूचि बढ़ेगी एवं पशुधन के संरक्षण में बेफिक्र होकर लग जाएंगे इसके साथ-साथ पशुओं को आवारा रूप से छोड़ दिए जाने से रोड दुर्घटनाएं की संभावनाएं भी बनी रहती थी इससे भी निजात मिलेगी वही फसलों के संरक्षण में सहायक सिद्ध होगी।
श्री कुर्रे ने कहा कि गोबर आधारित छोटे बड़े उद्योग से रोजगार श्री जन होगा किसान का खेत पशुधन की गोबर से निर्मित जैविक खाद के प्रयोग से जहर मुक्त होगी रासायनिक खादों के अंधाधुन प्रयोग से जो जमीन बंजर होने के कगार पर है उसे पुनः शस्यश्यामल और उपजाऊ बनाई जा सकती है गोबर आधारित खेती से मानव स्वास्थ्य को बचाया जा सकता है मुख्यमंत्री के इस निर्णय से गांव को स्वावलम्बी तथा समृद्धशाली बनाने में सहायक सिद्ध होगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *