पाटन. जिला सहकारी केंद्रीय बैंक डीडाभाठा(रानितराई) में एक अजीबो गरीब मामला प्रकाश में आया है। बैंक से एक किसान को ATM कार्ड मिला है नही है और उसके खाते से किसी ने एक लाख 70 हजार रुपये निकाल लिए। पैसे ATM से निकाला गया है लेकिन किसान द्वारा बैंक से कभी ATM कार्ड की मांग की गई है। किसान ने इस मामले की रिपोर्ट रानितराई थाने में दर्ज कराया है।
घटना ग्राम असोगा निवासी किसान चुन्नीलाल साहू 75 वर्ष के साथ हुआ है। किसान ने बतलाया कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक डीडाभाठा(रानितराई) में उनका खाता है। खाता क्रमांक 601034026836 से पैसा किसी ने ATM से निकाल लिया है। इस मामले की जानकारी किसान को तब हुआ जब वे अपने पास बुक में एंट्री करवाया। तब पता चला कि उनके खाते से पैसा निकाला गया है। जबकि किसान के पास ATM ही नही है। और उनके द्वारा कभी बैंक में ATM कार्ड मांगा गया ना उन्होंने कार्ड के लिये फार्म भरा था। फिर भी उनके खाते में ATM कार्ड कैसे जारी हो गया इस संबंध में बैंक प्रबंधन भी सही जानकारी नही दे या रही है। इस मामले की शिकायत किसान द्वारा रानितराई थाने में गुरुवार को की गई।
जानकारी के अनुसार चुन्नीलाल साहू के खाते से ATM के माध्यम से 25 बार उपयोग कर एक लाख 70 हजार रुपये 5 जून से 22 जून के बीच 17 दिनों में पाटन एवं भखारा के ATM से पैसा निकाला गया है। इस बात की जानकारी होने के बाद जब किसान अपने परिवार के सदस्यों के साथ बैंक में जानकारी के लिए पहुंचा तो इस संबंध में बैंक के किसी भी कर्मचारियों के द्वारा सही जवाब नही दिया गया।इस बैंक के कर्मचारी जो कि एटीएम वितरण का कार्य की देखरेख करता है व वे कर्मचारी भी एटीएम किसको दिए इस संबंध में सही जवाब नही दे पा रहे।
बीएल वर्मा, शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, डीडाभाठा— ने कंहा की यह मामला आया है किसान के खाते से एटीएम कार्ड के माध्यम से पैसा निकला है।भखारा व पाटन एटीएम से पैसा किसी के द्वारा निकाला गया है।इस मामले में किसान को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने कहा गया है जिससे जांच में इस मामले की खुलासा हो सके।
सीताराम ध्रुव,टीआई रानीतराई थाना– ने बताया कि किसान के द्वारा जांच के लिए थाना में आवेदन दिया गया है जांच में पता चलेगा कि आखिर मामला क्या है।
