दुर्ग जिले में आज12 कोरोना संक्रमित मरीज मिले ,7 जवान बीएसएफ के एवं दो निजी अस्पताल का स्टाफ

दुर्ग. जिले में आज 12 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इसमें सात बीएसएफ के जवान तथा दो निजी अस्पताल के स्टाफ एवं तीन महिलाएं भिलाई के अलग-अलग क्षेत्रों से हैं। सभी को कोविड अस्पताल शंकराचार्य जुनवानी मे भेजने की तैयारी किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार B.M.शाह अस्पताल व स्पर्श अस्पताल की महिला नर्स, 7 BSF जवान जो की क्वारंटाइन सेन्टर मे थे के अलावा रिसाली सेक्टर की महिला,कैम्प 01 मे एक व्यक्ति के अलावा विवेकानंद नगर की महिला कोरोना संक्रमित पाये गये। सभी 12 लोगो का पिछ्ले दिनों टेस्ट किया गया था जिसकी रिपोर्ट आज मिलने पर सभी 12 लोगो को कोविड अस्पताल शंकराचार्य जुनवानी मे भेजने की तैयारी किया जा रहा है इनमे 02 नर्स सहित 04 महिला शामिल है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *