भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में राष्ट्रीय एकता शिविर 2023 का , नादिया, कल्याणी विश्वविद्यालय (पश्चिम बंगाल) में 29 नवम्बर 2023 से 5 दिसंबर 2023 तक आयोजन होना है। इस सात दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए भारत के अलग-अलग राज्यों के रासेयो स्वयं सेवक हिस्सा लेने वाले हैं। जिसके लिए छत्तीसगढ़ से 10 रासेयो स्वयंसेवकों और 1 कार्यक्रम अधिकारी को चुना गया है। इस कैंप के लिए एनएसएस जीईसी रायपुर के स्वयंसेवक आशीष कुमार पटेल को सीएसवीटीयू एवं छत्तीसगढ़ का नेतृत्व करने के लिए चुना गया है । राष्ट्रीय एकता शिविर कार्यक्रम का उद्देश्य देश के विभिन्न प्रदेशों से आने वाले स्वयं सेवकों के माध्यम से पूरे भारत वर्ष के सभ्यता एवं संस्कृति को समझना, देश कि समस्याओं को जानना और स्वयं सेवकों के माध्यम से उनका समाधान निकालने कि कोशिश करना, देश में हो रहे परिवर्तन और भारत वर्ष के विकास में युवाओं के योगदान के लिए चर्चा करना है। आशीष कुमार पटेल लगातार 4 वर्षों से राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़कर निरंतर सेवा करते आ रहे है। है। आशीष यूनिट के सभी कार्यक्रमों में भाग लेते है, और लोगों को स्वच्छता, समानता, फीट इंडिया, महिला सशक्तिकरण, रक्त दान और पर्यावरण के प्रति जागरूक करते रहे हैं। आशीष को उनके इस सफलता के लिए डॉ. डी एस रघुवंशी एनएसएस विश्वविद्यालय समन्वयक द्वारा सराहना की गई । इस उपलब्धि पर जीईसी रायपुर प्राचार्य डॉ एम आर खान एवं एनएसएस जीईसी रायपुर के कार्यक्रम अधिकारी प्रशांत साहू एवं शशिबाला किंडो ने आशीष के उज्जवल भविष्य कि कामना करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही महाविद्यालय के सीनियर वालेंटियर देवाशीष, निखिल चतुर्वेदी , दिव्या, आशुतोष, नोबल, सर्वेश सहित सभी स्वयंसेवकों ने आशीष के इस उपलब्धी के लिए सराहना किया।
राष्ट्रीय एकता शिविर 2023 के लिए जीईसी रायपुर रा.से.यो. ईकाई के आशीष कुमार पटेल का चयन।
