स्वास्थ्य सेवा के समर्पण लिए समर्पित मितानिनों को आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3 में मितानिन दिवस पर सम्मानित किया गया मुख्य अतिथि प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ भुनेश्वर कठौतिया ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली मितानिन जमीनी स्तर पर हितग्राहियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने जी तोड मेहनत करतीं हैं बीईटीओ व स्वास्थ्य सुपरवाइजर सैय्यद असलम ने बताया कि पारा बसाहट मोहल्ले में मितानिन साथियों ने हितग्राहियों का विश्वास जीतकर सरकारी अस्पतालों के प्रति स्वास्थ्य सेवाएं ले लोगों को आगे बढ़ाया है आज सरकारी अस्पतालों में संस्थागत प्रसव, विभिन्न रोगों के जांच कराने हर स्तर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम का लोगों तक पहुंच रही है कार्यक्रम में मितानिन समन्वयक शमीम बानो ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिलकर कार्य करते हुए माता मृत्यु ओर शिशु मृत्यु दर कम हुआ है शत प्रतिशत टीकाकरण अभियान में उपलब्धि हासिल हो रही है खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष शर्मा ने कहा कि दशक पूर्व स्वास्थ्य सेवाओं में मितानिन के आने बाद निरंतर सुधार हुआ है जिससे विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रम के सूचकांकों में बडी सफलता प्राप्त हुई है कार्यक्रम में मितानिनों, मितानिन प्रेरकों ओर मितानिन समन्वयक को सम्मान किया गया है इस अवसर पर श्रीमती आर विश्वास जे डी मानिकपुरी शकून साहू, सतरूपा निर्मलकर, सुनीता बिनिया सहित मितानिन उपस्थित रहे
स्वास्थ्य सेवा के समर्पण लिए समर्पित मितानिनों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3 में सम्मान
