पाटन। भारत आने वाले शीतकालीन प्रवासी पक्षियों में से सुंदर और सुर्ख कत्थई नारंगी रंगवाला एक पक्षी है चकवा,इसे अंग्रेजी में रूडी शेल्डक और ब्राम्हणी डक के नाम से भी जानते हैं।
ये पक्षी हमारे पाटन विकासखंड के ग्राम अचानकपुर बांध में आ चुके है,,पाटन के वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर राजू वर्मा में ने इसकी तस्वीर क्लिक की है। ग्रामीणों ने कहा कि अब इनकी सुरक्षा अब हमारी जिम्मेदारी है।

