80 वर्ष से अधिक की आयु के बुजुर्गों, चलने-फिरने में असमर्थ दिव्यांगों एवं गंभीर रूप से बीमार लोगों ने होम वोटिंग की सुविधा

अमित गुप्ता (बालोद)

भारत निर्वाचन आयोग के नई व्यवस्था के तहत बालोद जिले के 80 वर्ष से अधिक की आयु के बुजुर्गों, चलने-फिरने में असमर्थ दिव्यांगों एवं गंभीर रूप से बीमार लोगों ने होम वोटिंग की सुविधा के अंतर्गत अपने घरों में मतदान किया। मतदान दल के अधिकारियों को देखकर बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के साथ-साथ उनके परिजन भी बहुत ही प्रसन्नचित नजर आ रहे थे। इस दौरान डौण्डी नगर के 91 वर्षिय बुजुर्ग जसराज जैन ने प्रसन्नचित होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन से चर्च दौरान उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी कल्पना भी नही की थी कि अपने इस उम्र के इस पड़ाव एवं शारीरिक अस्वस्थता के कारण इस बार उसे मतदान करने का सौभाग्य भी प्राप्त होगा। लेकिन आज भारत निर्वाचन आयोग के बहुत ही नेक व्यवस्था के कारण उसे आज अपने घर पर ही मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर प्राप्त हुआ। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *