पाटन।पाटन विकासखंड में आज एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मरीज ग्राम कोपेडीह के शिव वाटिका में निवास करता है। युवक पिछले सप्ताह महाराष्ट्र के गोंदिया से लौटा था। कोरोना पाजेटिव मरीज एक सप्ताह से होम कोरेण्टाईन में रह रहा था। उनके साथ उनके पत्नी और 2 बच्चे भी है।मरीज को कोविड अस्पताल जुनवानी ले जाने की तैयारी की जा रही है। मौके पर बीएमओ आशीष शर्मा, बी टी ओ बी एल वर्मा, तहसीलदार अनुभव शर्मा, सरपंच सहित अन्य उपस्थित थे।
