भिलाई। छत्तीसगढ़ के तीन शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज एवं 32 शासकीय पोलीटेक्निक संस्थाओं के शिक्षकों के एसोसिएशन की वर्चुअल मीटिंग दिनांक 21 जून को संपन्न हुई जिसमें 67 सदस्य सामिल हुए। वर्चुअल मीटिंग में सदस्यों में गज़ब का उत्साह देखा गया, प्रदेश में यह पहला अवसर है जब किसी संगठन ने वर्चुअल मीटिंग आयोजित कि हो, मीटिंग करीब तीन घंटे तक चली जिसमें तकनीकी संचालनालय के अतिरिक्त संचालक डॉ एम एफ कुरैशी, अतिरिक्त संचालक डॉ अजय गर्ग शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर के प्राचार्य डॉ बी एस चावला रायपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ आर एस परिहार स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई के भूतपूर्व रजिस्ट्रार श्री जी आर साहू पोलीटेक्निक धमतरी के प्राचार्य श्री पी के पांडे पोलीटेक्निक जशपुर के प्राचार्य डॉ जी एस बेदी एवं डॉ आर के अग्रवाल विषेश रूप से सामिल हुए।
बैठक की शुरुआत गलवान घाटी में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांसुमन अर्पित कर के तथा विश्वयोग दिन पर योगासन मुद्रा के साथ व सदस्यों के स्वागत से हुई फिर एसोसिएशन के अध्यक्ष शंकर वराठे द्वारा संगठन द्वारा किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। तत्पश्चात बैठक में एजेंडा के अनुसार एक एक बिंदु पर विस्तार से चर्चा हुई, एसोसिएशन के सचिव डॉ शैलेन्द्र सिंह द्वारा सदस्यों के कल्याण हेतु सामुहिक बीमा योजना तथा सरलता से सदस्यों को मुश्किल समय में लोन उपलब्ध हो जाएं इस पर विचार रखे एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री हर्षल मोहिते एवं सहसचिव श्री सतीश कुमार ठाकुर ने संबोधित किया।
श्री वराठे ने बताया कि एजेंडे के अनुसार शासन से मांग रखेंगे की सहमति बनी
