पाटन.आज दिनांक 23जून को जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रुप में ग्राम सेलूद के सरपंच निवास पर मनाया गया ।
इस अवसर पर भाजपामध्य पाटन के अध्यक्ष खेमलाल साहू ने मुखर्जी जी के विचार एक विधान एक प्रधान की अवधारणा पर प्रकाश डाला ।
उन्होंने जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के निर्माण तक और मुखर्जी जी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने की बात की ।
इस अवसर शक्ति केंद्र संयोजक रमेश देवांगन ने डॉ मुखर्जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला l इस अवसर पर सरपंच श्रीमती खेमिन साहू, पंच रवि पटेल गोविन्द साहू सरपंच श्रीमती खेमिन साहू , विकास बार्ले , जनक देवांगन, धनंजय साहू ,मदन वर्मा, यशवन्त सेन , गजेन्द्र साहू , बूथ अध्यक्ष भोला साहू ,केंवरा साहू,संगीता ठाकुर, भुनेश्वरी साहू ,सुनिता ठाकुर, मोहेंद्र साहू एवं अन्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।
