अंकित बाला…
पखांजुर. महाराष्ट्र से ट्रैक्टर से कृषिकार्य का सामान लेकर लौट रहे 2 व्यक्ति को बांदे वन विभाग के लोगो द्वारा रात को गाड़ी रोक कर बेरहमी से बेवजह पिटाई की सूचना मिल रही है। वही प्रार्थी द्वारा फोन पर घटना की जानकारी देते हुए वन विभाग के एक कर्मचारी पर आरोप लगाते हुए बताया गया कि लगातार दीवान की मांग किया जा रहा था नकद पैसों की मांग की गई जो नही दिए जाने पर मौका मिलते ही लगभग 15 से 17 लोगो द्वारा रात को पकड़ा गया,और उनमें से कई लोगो द्वारा बेरहमी से मारपीट भी की गई जिससे काफी चोट भी आई और अस्पताल तक न जा कर आसपास गांव के किसी डॉक्टर से इलाज करवाने कहा गया जिससे मामले का खुलासा न हो ?फ़िलहाल इसकी शिकायत बांदे थाना में की गई है जहाँ थाना प्रभारी द्वारा मामले की जाँच कर कार्यवाही की जायेगी बताया गया, मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग मामले की लीपापोती का प्रयास में जुटी है वही सूचना मिली कि प्रार्थियों की कृषि गाड़ी जप्त कर मामले को उजागर न हो का दबाव बनाया जा रहा है। जिम्मेदार विभाग के लोगो द्वारा क्षेत्र के आम लोगो पर इस प्रकार दुर्व्यवहार कर किसान और गरीबो पर अपना निजी स्वार्थ के लिये मारपीट करना देश के नियम और कानून व्यवस्था पर सवाल उठता है,क्षेत्र के लोगो की निगाहें होने वाली कार्यवाही पर टिकी है आखिर इस मामले के क्या कार्यवाही होती है देखना बाकी है।
