*सुनील नामदेव बेमेतरा*दाढ़ी:- डी. ए. व्ही. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता में ए पी जे अब्दुल कलाम की जयंती मनाया गया, जो कि अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस के रूप में भी आज के दिन को मनाया जाता हैं। एक्टविटी इंचार्ज एवं मीडिया प्रभारी श्री ललित देवांगन ने बताया कि सवर्प्रथम गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ ए पी जे अब्दुल कलाम जी को नमन करते हुए आज का कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया, सर्वप्रथम संस्था के प्राचार्य श्री पी एल जायसवाल ने छात्रों को ए पी जे अब्दुल कलाम के जीवनी व उनके सुविचार के बारे में बताया तथा कलाम जी एक गरीब परिवार में जन्म लेकर भी कैसे महान वैज्ञानिक,महान इंजीनियर, मिसाइल मेंन,भारत के 11 वे रास्ट्रपति तक की सफर तय किया। कलाम जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अंतरराष्ट्रीय छात्र-दिवस के रूप में मनाया जाता है कलाम जी के विचारों व बताए रास्ते को याद करते हुए आज की कार्यक्रम में लगभग 200 से अधिक छात्र -छात्राओं ने विभिन्न कॉम्पिटिशन में भाग लिए हैं जिसमे सर्वप्रथम बेनर, पोस्टर पेंटिंग, निबन्ध लेखन, भाषण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता,सहित विभिन्न गतिविधिया कराया गया। उसके साथ ही मानव श्रृंखला के माध्यम से मिसाइल व मिसाइल मैन कलाम लिखा गया जो कि एक अद्भुत दृश्य देखने लायक था। इसके हेतु लगभग संस्था के 500 से ऊपर छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। दयानंद हाउस ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, महात्मा नन्द हाऊस व विवेकानंद हाऊस द्वितीय स्थान व श्रद्धा नन्द हाऊस तृतीय स्थान रहा। आज की विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल सभी विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट प्रचार्य श्री जायसवाल के हाथों से दिया जाएगा। आज की कार्यक्रम का समापन की घोषणा शांति पाठ के साथ कि गयी।इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु संस्था से शिक्षक ललित देवागन,राहुल पटेल,अखिलेश पटेल, ज्ञानेश्वर साहू, निशु गुप्ता,गोविंद साहू,अनिल कुमार, यामिनी मानिकपुरी,आयुषी जैन,कैलाश सिंह,छोटू राम साहू, राजा तनतुवे, सरिता साहू, सविता साहू,रेणुका पटेल, रितिका साहू, आरती धीवर, सुमित्रा पटेल, सुखदेव साहू,विजय चंद्राकर, गीता साहू नरेश साहू सहित विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आज के कार्यक्रम में भाग लिए।
डी ए व्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता में मिसाइल मैन ए पी जे अब्दुल कलाम की मनाई जयंती डी.ए.व्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता में अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस के उपलक्ष्य में मानव श्रृंखला बनाकर मिसाइल मैन कलाम को याद किया*
