रायपुर. छग माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10 वी एवं 12 वीं की परीक्षा परिणाम कल 23 जून को घोषणा कर सकता है। शिक्षामंत्री डा. प्रेमसाय सिंह द्वारा इसका ऐलान किया जाएगा। यदि किसी कारणवश 23 जून को नतीजे घोषित नहीं किए जा सके तो 24 जून को माशिम 12वीं के परिणाम जारी कर देगा। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 12वीं कक्षा का मूल्यांकन संबंधित कार्य पूर्ण कर लिया गया है। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर चेक कर सकेंगे।
