कांकेर ब्रेंकिग: जिले में झमाझम बारिश से खिल उठे किसानों की चेहरे में खुशी,बाढ़ की स्थिति में सावधानी बरतने कलेक्टर ने की अपील

कांकेर.जिले में बीती रात से हो रही है झमा – झमा बारिश के चलते खेत तालाब में तब्दील हो गए है। कल रात से हो रही रूक – रूक कर बारिश के बाद कई किसान कर बारिश छोड़ते ही धान के रोपाई करना भी शुरू कर सकते है। बारिश से किसानों की चेहरे खिल उठे है। दूसरी तरफ लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
जिले में 1 जून से अब तक 160.4 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज

कांकेर जिले में 1 जून से अब तक 160.4 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीती रात से जिले के सभी 07 तहसीलों में व्यापक वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक वर्षा अंतागढ़ तहसील में 125.4 मिली मीटर और सबसे कम वर्षा 44.5 मिली मीटर पखांजूर तहसील में दर्ज की गई है।
कलेक्टर कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 22 जून की स्थिति में कांकेर तहसील में 87.9 मिली मीटर, भानुप्रतापपुर में 85.4 मिली मीटर, दुर्गूकांदल में 63.5 मिली मीटर, चारामा़ में 104.4 मिली मीटर और नरहरपुर में 88.5 मिली मीटर औसत वर्षा अब तक दर्ज की गई है।
बाढ़ आने की स्थिति में सावधानियॉ बरतने कलेक्टर ने की अपील जिले में लगातार वर्षा की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर के.एल. चौहान ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि बाढ़ आने की स्थिति में ऊंचे स्थान पर जावें, स्वयं को तथा बच्चों को बाढ़ की पानी से दूर रखें, घर छोड़ने की स्थिति में विद्युत लाईन एवं बिजली के स्विच बंद कर देवें तथा बिजली के खंभों, टूटे हुए बिजली के तार से दूर रहें और अति आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें। पीने के लिए उबले हुए पानी का प्रयोग करें तथा अपने घर के आसपास स्वच्छता बनायें रखें। सड़क की अवरूद्ध होने की स्थिति में चेतावनी सूचक संकेत दिखाई देने पर अन्य वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें। स्थानीय प्राधिकरणों द्वारा बाढ़ की चेतावनी मिलने पर उसका पालन करें, अपने पड़ोसियों को सूचित करें तथा सुरक्षित ऊॅचे स्थानों पर चले जायें। बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में न जायें तथा गाड़ी चलाने से बचें, मदद के बिना बाढ़ की पानी में न जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *