पाटन—कोरोनावायरस का फैलाव लगातार जारी है लोग वायरस से अपने आप को बचाने अनेको प्रयास कर रहे है कोई योग के माध्यम से अपने प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में लगे हुए तो ऐसे समय मे पाटन ब्लाक के आयुर्वेद ग्राम बटंग में पदस्थ डॉक्टर पार्वती कुर्रे बटंग के अलावा आसपास के ग्रामो में कोरोना वायरस के बचाव एव प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने आयुर्वेद के गिलोय, सोंठ, मरीच, पिपली, मुलेठी, वासा तुलसी और नींबू से युक्त काढ़ा बनाकर ग्राम वासियों को पिला रही है वायरस के प्रति बचाव के लिये लोगों जागरूकता बढ़ी है ग्राम वासी डॉक्टर से निवेदन कर काढ़ा बनाने का आग्रह कर रहे है तथा घरों तक पहुचाने का प्रबंध भी किया जा रहा है,,काढ़ा उपलब्ध कराने के साथ साथ लोगो को कोरोनावायरस से बचाव के उपाय भी बताती है जैसे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन , हाथ को बार-बार साबुन से धोना, मास्क लगाना, कही भी थूकना नही एव बिना कार्य के बाहर नहीं जाना जैसे बातों के अलावा साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह दे रही है डॉ कुर्रे ने बताया कि खान पान में भी ध्यान देने की आवस्यकता है भोजन के अलावा प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए अश्वगंधा चूर्ण का सेवन करना चाहिए एवं मुलेठी चूर्ण एवं त्रिकटु चूर्ण चूर्ण का भी वितरण किया जिससे गले में खराश एवं कफ की समस्या भी इससे दूर होगी
