News24carate. फेसबुक अकाउंट हैक कर रिश्तेदारों और परिचितों को संदेश भेजकर ठगी वाला गिरोह सक्रिय है। इस गिरोह के सदस्य पिछले कुछ दिनों के भीतर कई लोगो को अपना शिकार बना चुके है। पीड़ितों में नेता और पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। ताजा मामला उतई थाना के ग्राम उमरपोटी के रहने वाले भाजपा नेता डॉ अनिल साहू का है। डॉ अनिल साहू के हैक अकाउंट से उनके दोस्तों से रुपए मांगे गए तो मैसेज मिलने वाले कुछ दोस्तो ने अनिल साहू से फोन कर परेशानी के बारे मे पूछ लिया. तब इस ठगी की घटना उजागर हुई।
बताया जा रहा है हैकरों ने फेसबुक आईडी को पहले हैक कर लिया, फिर फेसबुक मैसेंजर से उनके तमाम फेसबुक दोस्तों को परेशानी बता कर मदद के तौर पर रकम मांगने के मैसेज भेजने शुरू कर दिया. ये हैकर इतने शातिर हैं कि मदद के तौर पर हजार रुपए की मामूली राशि मांगते हैं. साथ ही मैसेंजर से लगातार बातचीत जारी रखते हैं ताकि मैसेज पाने वाले व्यक्ति को शक न होने पाए या फिर वह सीधे सामने वाले व्यक्ति को फोन न कर पाए.
उस रकम को ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से किसी अनजान खाते की जानकारी भेज कर डलवाने को कहते हैं. जिस व्यक्ति ने भी सतर्कता नहीं बरती और मैसेज को सच मान लिया और रकम दिए गए खाते मे भेज दी फिर उसे ठगी का शिकार होने से कोई नहीं बचा सकता. जिसने मैसेज पढ़कर सीधे फेसबुक अकाउंट होल्डर से फोन लगाकर बात कर ली वह ठगी का शिकार होने बच जाता है।
उतई थाना प्रभारी सतीश कुमार पुरिया ने कहा इस तरीके का फ्रॉड नाइजीरियन लोगों के द्वारा किया जाता है कृपया आप सभी सतर्क रहें और अपने फेसबुक में पब्लिक डिटेल में आपके फेसबुक को सभी ना देख सके। ऐसा करके रखें की आपके फेसबुक को केवल आपके दोस्त और आपके फैमिली देख सकें।
