विक्रम शाह की खबर,,
कुम्हारी । चुनाव आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू किए जाने की घोषणा के कारण स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं एवं द्वारा नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर किए जाने वाले नगर पालिका घेराव करने तथा आमसभा को संबोधन किए जाने के कार्यक्रम को संक्षिप्त रूप में सीमित कर दिया गया और कार्यक्रम को शीघ्र समाप्त कर दिया गया इस बीच सभा को भाजपा मंडल कुम्हारी अध्यक्ष राजू निषाद, नेता प्रतिपक्ष लोकेश साहू, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष पी एन दुबे, वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश पांडे, यदु साहू,

फिंगेश्वर साहू, धर्मेंद्र सिन्हा, रामाधार शर्मा, मनोज वर्मा, रामकुमार सोनी, सुनीता कुर्रे, मीना वर्मा, तृप्ति चंद्राकर एवं आयुषी पांडे ने संबोधित करते हुए जनहित के कार्यों में की गई घोर लापरवाही एवं उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जम कर कोसा । चूंकि समयाभाव होने के कारण सभा को संक्षिप्त और सीमित समय पर रोक दिया गया तथा शांतिपूर्ण रैली निकाली गई एवं नगर पालिका के परिसर पहुंच कर तहसीलदार भिलाई तीन पवन सिंह ठाकुर को ज्ञापन की प्रति सौंपा । भाजपा के आव्हान पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर अपनी उपस्थिति दर्शाई वहीं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभा का संचालन अल्पसंख्यक मोर्चा के इमरान रिज़वी ने किया , मंडल अध्यक्ष राजू निषाद ने आभार प्रदर्शन किया ।
