प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू , तत्परता से हटाये जा रहे बैनर और पोस्टर

विक्रम शाह की खबर

कुम्हारी । चुनाव आयोग द्वारा पांच राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू किए जाने की सूचना जारी होते ही पालिका प्रशासन द्वारा तत्काल प्रभाव से समस्त शासकीय निजी भवनों, दीवारों में लगाए गए पोस्टर्स, पेंटिंग्स, होर्डिंग्स को निकालने का कार्य प्रारंभ हो गया । कर्मचारियों द्वारा जगह-जगह पर लगे पोस्टर्स समाचार लिखे जाने तक तत्परता पूर्वक हटाए जा रहे थे । जिलाधीश दुर्ग के आदेशानुसार उक्त कार्यवाही किए जाने का निर्देश जितेंद्र कुशवाहा मुख्य नगर पालिका परिषद अधिकारी कुम्हारी द्वारा जारी किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *