IND vs AUS: विराट कोहली और राहुल के दम पर जीता भारत, ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया

वनडे विश्व कप 2023 में भारत ने अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हरा दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने चार विकेट खोकर 201 रन बना लिए और अपने विश्व कप अभियान का विजयी आगाज किया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए वर्ल्ड कप के पांचवें मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया है. भारत की इस जीत के हीरो रहे विराट कोहली और केएल राहुल. दरअसल, 200 रनों को डिफेंड करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ दो रन पर भारत के तीन विकेट गिरा दिए थे. तब ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदाबजों के सामने टीम इंडिया सरेंडर कर देगी, लेकिन कोहली और राहुल ने शानदार बल्लेबाजी से मैच का पासा पलट दिया. कोहली ने 116 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 85 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं केएल राहुल 97 रनों पर नाबाद लौटे. राहुल ने 8 चौके और 2 छक्के जड़े. उनके साथ हार्दिक पांड्या 11 रन पर नाबाद रहे. मैन आफ दि मैच के.एल.राहुल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *