उतई मे महिला समुहो को बर्तन बैंक के माध्यम से नगर पंचायत द्वारा बर्तन सेट वितरण किया

उतई ।नगर पंचायत उतई मे महिला समुहो को बर्तन बैंक के माध्यम से नगर पंचायत द्वारा बर्तन सेट वितरण किया गया। बर्तन बैंक के माध्यम से नगर के किसी भी परिवार में होने वाले आयोजन जैसे वैवाहिक ,षष्ठी,धार्मिक,शोक आदि कार्यक्रमों में प्लास्टिक दोना पत्तल का उपयोग नहीं करने के लिए नगर पंचायत उतई अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी द्वारा नगर पंचायत के माध्यम से महिला समूह को दो सेट बर्तन ए एल एफ बर्तन वितरण किया गया ।नगर में किसी भी परिवार द्वारा प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया जाएगा जिस भी परिवार को कार्यक्रम के लिए बर्तन की आवश्यकता है। महिला समूह से संपर्क कर सकते हैं ।इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर पंचायत लोक निर्माण प्रभारी तोषण लाल साहू , सुरता सिंह गढे ,वीरेंद्र गिरी गोस्वामी दिनेश साहू देवेंद्र राजपूत एस के सिंह महिला समूह के अध्यक्ष गण रंजना चंद्राकर लीलावती साहू प्रीति साहू बबली गोस्वामी दामिन सुनीति साहू मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेद नायक ,सब इंजीनियर योगेश्वर सिंह राजपूत सहायक राजस्व अधिकारी नंदलाल चौधरी अंकालूराम साहू योगेश साहू उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *