उतई।विश्व शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर विकास खण्ड स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अर्जुन्दा में किया गया।जिसमें मुख्यातिथि गुण्डरदेही विधायक कुंवरसिह निषाद संसदीय सचिव छ.ग.शासन द्वारा शिक्षक युवराज सिंह को सम्मानित किया गया।ग्राम मचांदुर निवासी युवराज सिंह साहू शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पांगरी संकुल गोरकापार विकास खण्ड गुण्डरदेही जिला बालोद (छ.ग.) के प्रधान पाठक है।श्री युवराज सिंह साहू को उनके आठ वर्षौं से लगातार अच्छे कार्यो के लिए 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस विकास खण्ड स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं मास्टर ट्रेनर के रूप में कार्य करने, शाला में आहाता निर्माण, शौचालय निर्माण ,शाला प्रांगण मे चेकरटाईल्स, ग्रिल मरम्मत, कक्षाओं में पंखे की व्यवस्था, किचन गार्डन ,प्रोन्नत शाला भवन निर्माण जैसे रचनात्मक कार्यों में प्रेरणा श्रोत योगदान रहा है । शाला के शिक्षा,योग, खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करना, बच्चों को स्वयं के व्यय से कापी, पेन ,कंपास वितरण करना वृक्षारोपण जैसे विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने आदि उल्लेखनीय कार्यो के लिए गुण्डरदेही विधायक कुंवरसिह निषाद संसदीय सचिव (छ.ग.) शासन ने शाल, श्रीफल प्रशस्ति पत्र देकर उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया। इसके पूर्व संकुल से भी उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान प्राप्त कर चुके हैं।
कार्यक्रम में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी गुण्डरदेही नवीन यादव, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी डौंडीलोहारा,सुश्री श्रद्धा ठाकुर मैडम (Abeo) गुण्डरदेही, के.आर.साहू(Abeo) गुण्डरदेही, सेवानिवृत शिक्षक गण,सभी संकुल समन्वयक, विकास खण्ड
युवराज सिंह साहू प्रधान पाठक को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान
