रविवार को सहेली के घर पढ़ने निकली नाबालिक युवती की लाश मिला 30 किलो मीटर दूर जंगल में,,

खबर हेमंत तिवारी

पांडुका (छुरा)बीते 1अक्टूबर दिन रविवार को सहेली के घर पढ़ने निकली युवती की लाश लगभग 30 किलो मीटर दूर जंगल में कंकाल के रूप में मिला व्हाट्सएप के माध्यम से पिता को चला खबर तो युवती के पायल चप्पल कापी पुस्तक और कपड़े से की शिनाख्त,, मामला पांडुका थाना क्षेत्र के टोईयामुड़ा घटकरॉ

(पचपेड़ी) गांव से लगे जंगल का है। जहां एक 17 वर्षीय नाबालिक लड़की की कंकाल जंगल में अलग-अलग हिस्सों में बिखरा हुआ मिला मौके पर स्कूल के पुस्तक पेन कॉपी और बाल और कुछ अवशेष बरामद हुए हैं।मौके पर मिला कंकाल जंगल के लगभग आधा किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ था । तो वही इस मामले को लेकर कई आशंका जताया जा रहा है कि रविवार को छुट्टी रहता तो सहेली के घर कैसे पढ़ने गई फिर इतना दूर जंगल में कैसे पहुंची ।और गांव से लगे जंगल में लाश की बदबू किसी को कैसे पता नहीं चला। एसे कई सवाल है। पर यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि जंगली जानवर ने लड़की को खाया होगा जिस कारण मृत शरीर के कई हिस्से इसी कारण बिखरे हुए होंगे । तो वही नाबालिक लड़की की मौत कैसे हुई है। इस पूरे मामले को लेकर फॉरेंसिक टीम व पांडुका वा गरियाबंद पुलिस जांच में जुटी हुई है 17 वर्षीय।नाबालिक लड़की की कंकाल मिलने से अंचल में

हड़कंप मचा हुआ है।तो मृतक के पिता ने बताया कि उसकी लड़की कक्षा 12 वीं की छात्रा है जो 1 अक्टूबर से घर से पढ़ने निकली और घर नही पहुंची तो आसपास रिश्तेदार सहेली के घर पता नहीं चला तो गुम इंसान की रिपोर्ट थाना में दर्ज करवाया पर इसके बाद भी पता नहीं चल रहा था। पर पिता और परिजन लगातार लापता की तलाश कर ही रहे थे। कि अचानक उन्हें सरपंच के व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना मिला की जंगल में एक नर कंकाल मिला है ।फिर मौके पर लड़की के पिता और परिजन पहुंचे और कपड़ा , पुस्तक कापी और कुछ चीजों को देखकर अपनी बेटी की शिनाख्त की जिसकी पहचान गरियाबंद जिले के ग्राम खट्टी निवासी के रूप में हुई है नाबालिक होने की वजह से उसका नाम नहीं बताया गया हालांकि पुलिस अधिकारी कर्मचारी सहित फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर अब छानबीन कर रही है।की आखिर इतनी दूर लड़की पहुंची कैसे और इसकी मौत कैसे हुई है। लड़की के पिता को मौत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बिना जांच हुई कोई भी बताने से मन कर दिया क्योंकि उनका साफ कहना है। उसकी नाबालिक बेटी चंचल (चांदनी) गायब हुई थी उसके बाद उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है अब पुलिस ही जांच करके बताएंगे कि उसकी मौत का वजह क्या है। मैं कैसे बताऊं,,,,,तो वही इस बारे में एस डी ओ पी पुष्पेंद्र नायक ने बताया कि 1सप्ताह पूर्व गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी । मृतक की शिनाख्त हो गया है। फोरेंसिक टीम और पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *