47 वें निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्र अग्रसेन चौक रायपुर आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने किया शुभारंभ,,

*अग्रसेन चौक रायपुर में 47 वें निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्र का शुभारंभ ज्ञानेश शर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योग आयोग के मुख्य आतिथ्य में किया गया* दिनांक 30 सितंबर 2023 को छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा निःशुल्क नियमित योगाभ्यास कार्यक्रम के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 39 स्वामी आत्मानंद विद्या गार्डन, अग्रसेन चौक, रायपुर में 47 वें नि:शुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्र का शुभारंभ ज्ञानेश शर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योग आयोग के मुख्य आतिथ्य में किया गया।इस अवसर पर अध्यक्ष महोदय ने कहा कि निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केंद्र का उद्देश्य अधिक से अधिक आमजनों को योग के माध्यम से स्वस्थ्य लाभ प्रदान करने का है। जिसके लिए छत्तीसगढ़ योग आयोग निरंतर प्रयासरत है। आज योगाभ्यास केन्द्र शुभारंभ के अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, जिला साहू समाज सचिव देवकुमार साहू, रविकांत कुम्भकार प्रभारी अधिकारी, छबि राम साहू, आनंद सोनी , राजेंद्र भिलावे , शिवेंद्र बघेल, मनोज गुप्ता, ऋषि शर्मा, जया सोनी, सरबजीत, पूजा, कविता, संगीता, श्वेता, संजना सहित बड़ी संख्या में योग साधकगण उपस्थित रहे।इस निःशुल्क नियमित योगाभ्यास के संचालन योग प्रशिक्षक संतोष साहू द्वारा प्रतिदिन प्रातः 06:00 से 07:00 बजे स्थान:- वार्ड क्रमांक 39 स्वामी आत्मानंद विद्या गार्डन, अग्रसेन चौक, रायपुर में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *