खेतो को रेगहा में देकर स्वय के हाथो सैकड़ों वृक्षारोपण हेतु संकल्पित दाऊ टीकम बने पर्यावरण मित्र ,,,

आसकरन जैन की पर्यावरण पर खबर,,

जामगांव आर। प्रिंट मीडिया में पर्यावरण मित्रो की छपी समाचारों ने भनसुली आर निवासी 60 प्लस उम्र दाऊ टीकम सिंह चंद्राकर को प्रभावी प्रेरणा देते हुए परलोक पथ एवम फर्ज की चेतना जागृत कर दिया। दाऊ टीकम अपने खेतो को रेगहा देते हुए पर्यावरण मित्र बनकर सत्र 2021 से वृक्षारोपण और देखभाल में जीवन समर्पित कर समाज के सामने एक आदर्श प्रस्तुत कर रहे है। उल्लेखनीय है 150 अधिक पेड़ टीकम चंद्राकर लगा चुके है और सतत जारी है।उन्होंने कहा कि जब तक तन साथ देगा मन पर्यावरण प्रेमी बनकर सेवा देता रहेगा। ग्राम के मुक्तिधाम तालाब और चारागाह में छाई हरियाली,,

,,पर्यावरण मित्र दाऊ टीकम ने 2021 में ग्राम भनसुलीके मुक्तिधाम में 10 पीपल 10 बरगद 10 बेल का पौधा रोपण किए और 10 नीम तालाब पार में लगाए।2022 में तालाब ,डबरी में पीपल बरगद बेल और नीम के 35 पौधा लगाएं।2023 में पंचायत चारागाह नहर पार तालाब थाना एरिया में उपयुक्त जगह का ध्यान रखते हुए 40 पेड़ आम, 6 करण ,10 आंवला 5 पीपल 5 बरगद 5 चिरई जाम लगा चुके है और क्रम जारी है।परमार्थ कर्म परलोक के लिए पुण्य साधना है,,,सादा जीवन उच्च विचार के धनी पर्यावरण मित्र दाऊ टीकम सिंह चंद्राकर ने कहा कि 60 उम्र के बाद आदमी का सोच परलोक पथ की सुगमता के लिए भी होना चाहिए।नश्वर संसार से तो अकेला जाना है केवल परमार्थ कर्म ही साथ जायेगा तो क्यों न इसकी तैयारी किया जाए।यह तो सबको समझना चाहिए कि परमार्थ कर्म परलोक के लिए पुण्य साधना है।दाऊ टीकम का

पर्यावरण के लिए समर्पण वंदनीय है,,,,पर्यावरण समिति जामगांव आर संरक्षक अंगेश्वर साहू ने कहा कि संकल्पित लोग ही वृक्षारोपण और उसका संरक्षण करने में कामयाब होते है ,दाऊ टीकम सिंह चंद्राकर स्वयं के द्वारा अपने हाथो से भनसुली में सैकड़ों पौधा लगाना और उसका भरण पोषण करना वंदनीय है।काबिले तारीफ है। नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन दुर्ग जिला महिला विंग अध्यक्ष भारती सोनबेर ने पर्यावरण मित्र दाऊ टीकम सिंह चंद्राकर के पर्यावरण प्रेम को संत साधना की संज्ञा देते हुए वंदन किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *