भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के पक्ष में जनसंपर्क का दौर जारी, मध्य मंडल के ग्राम पतोरा में बैठक संपन्न

पाटन * विधानसभा के अंतर्गत आने वाले भाजपा मध्य मंडल के विभिन्न ग्रामों में जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर बैठक लेकर भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के पक्ष में समर्थन जुटा रही है!ज्ञात हो जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर और अपने महिला मोर्चा की टीम के साथ ग्राम पतोरा में बैठक लेकर राज्य सरकार के

नाकामियों को उजागार किया!हर्षा चंद्राकर ने कहा राज्य के कांग्रेस सरकार जनता को ठगने का काम कर रही है, आम जनता से 2 किलो में गोबर खरीदकर मिट्टी खाद बनाकर किसानों को जबरन 10 रूपये में थमा रही है! जनता के साथ व्यापार कर रही है! गांव-गांव में शराब का अड्डा बन गई है,अवैध शराब की बिक्री लगातार हो रही है! एक ओर कांग्रेस सरकार जहां सत्ता में आने से पहले पूर्ण शराब बंदी का घोषणा किया था! आज कांग्रेस सरकार अपने वादों को भूलकर जनता के साथ धोखे और झूठ फरेब कर रही है! कहा था कि चिट फंड कंपनीयों से पैसा वापस दिलाएंगे!अभी तक किसी की पैसा वापस नही मिला है!आगे हर्षा चंद्राकर ने कहा सभी गांव में भाजपा का जबरदस्त माहौल बन रही है तथा लोगों में केंद्र के मोदी सरकार के प्रति विश्वास जाता रही है!भाजपा की सरकार भरोसे की सरकार है!निश्चित ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनेगी! ईस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर, निशा सोनी महिला मोर्चा अध्यक्ष, मध्य पाटन,रानी बंछोर,प्रेमिन साहू,संतोषी साहु, मिथलेश्वरी साहू ,गवतरहीन बंजारे , सुरजौतीन ठाकुर, गिरिजा ठाकुर , केकती ठाकुर , लिलेश्वरी ठाकुर , द्रोपति साहू , धनेश्वरी ठाकुर ,भारती ठाकुर ,टामिन साहू , टिका राम देवांगन , ओमप्रकाश साहू एवं ग्रामीण जन शामिल हुऐ!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *