पाटन. शासन के अधिकारी/कर्मचारी विरोधी नीति और मितव्ययता के आधार पर जुलाई 2020 और जनवरी 2020 के वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने के विरोध में छ. ग.अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के आव्हान पर बी एल वर्मा प्रांतीय संयोजक स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंंद्र पाटन के अधिकारी कर्मचारियो ने सांकेतिक विरोध में काला पट्टी लगा कर कार्य किया।
जिसमे प्रमुख रूप से बीएमओ डॉ आशीष शर्मा, डॉ के के डहरिया, डॉ अजय ठाकुर, डॉ प्रियंका पांडे ,बी एल वर्मा BETO, प्रदीप सिंहा RMA ,के के वर्मा ,मनीष चंद्राकर ,पूर्णिमा, रूपा सिंहा, जितेंद्र कुमार जोगवंशी ,इंदु अमृत, पोषण यादव ,उषा वर्मा ,रेखा कन्नौजे ,अजय चौधरी और CHC पाटन के समस्त स्टाफ शामिल थे।
