आज मुख्यमंत्री कलेक्टरों की वीसी के माध्यम से लेंगे बैठक ,,

रायपुर–मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज(10 जून ) को कलेक्टरों कांफ्रेंस करेंगे। वे वीडियोकांफ्रेंसिंग के जरिये सभी 28 कलेक्टरों से मुखातिब होंगे। इसके लिए सीएम सचिवालय ने 23 सूत्रीय एजेंडा तैयार किया है।
मई, जून में हर साल एक बार कलेक्टर का फ़र्ज़का आयोजन होता था। लेकिन, कोरोना में सोशल डिस्टेंसिंग मेनटेन करने के लिए इस बार मुख्यमंत्री ने वीडियोकांफ्रेंसिंग के जरिये कलेक्टर कांफ्रेस करेंगे। जो साढ़े ग्यारह बजे शुरू होगी और दोपहर बाद तक चलेगी।
कलेक्टरों से सीएम का संवाद इसलिए भी जरूरी हो गया था कि 28 में से 23 जिले के कलेक्टर बदल गए हैं। 27 मई को कलेक्टरों का तबादला हुआ, उसमें सिर्फ रायपुर, बेमेतरा, सुकमा और कोरबा जैसे पांच जिलों के कलेक्टरों को छोड़कर सभी बदल दिए गए। इनमें से कुछ तो एकदम नए हैं।
कलेक्टरों को 23 सूत्रीय एजेंडा दिया गया है। इनमें नरवा-गरूवा, लोक सेवा गारंटी, अंग्रेजी मीडियम स्कूल, हाॅट बाजार क्लीनिक, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, वनोपज, धान की बजाए अन्य फसल उत्पादन, ग्रामीण और भूमिहीन मजदूरों को चिन्हांकन, गरीबों और प्रवासी मजदूरों को जाॅब कार्ड, राशन कार्ड आदि प्रमुख हैं।
इसके अलावे भी जिले की स्थिति से जुड़े स्थानीय मुद्दे भी तैयार किए गए है जिस बारे सीएम कलेक्टरों से सवाल-जवाब कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *