रायपुर. छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की आपात बैठक 9 जून को कार्यालय छ. ग. प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी रायपुर में आहूत की गई ।बैठक में निम्नानुसार निर्णय लिया गया :-
- छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग द्वारा वर्ष 2020 एवं 2021 के वेतनवृद्वि रोकने के आदेश का प्रतिकार करते हुए प्रदेश में 28 मई को सभी जिलों में आंदोलन कर कलेक्टरों के माध्यम से मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को प्रेषित् मांग पत्र के परिप्रेक्ष्य में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का प्रतिनिधि मण्डल 04 जून गुरूवार को संध्या मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास में भेंट कर कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की। उनके द्वारा कर्मचारी हित में सकारात्मक पहल करने के आश्वासन पर विश्वास व्यक्त करते हुए सर्व सम्मति से फेडरेशन के आंदोलन को स्थगित रखने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री के आश्वासन का 30 जून तक प्रतिक्षा करने का निर्णय लिया गया ।
- बैठक में मुख्यमंत्री को कोरोनावायरस संक्रमण के रोकथाम में लगे शासकीय सेवकों के असामयिक मृत्यु होने पर राजस्थान सरकार की भांति छत्तीसगढ़ में भी अनुग्रह राशि 50 लाख देने एवं सभी संगठनों की मान्यता तीन वर्ष करने हेतु दिए गए ज्ञापन की जानकारी दी गई।
- प्रदेश में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन को मजबूती प्रदान करने संभागीय एवं जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति कर और सक्रिय करने निर्णय लिया गया।इस हेतु सभी प्रांताध्यक्ष को अपने अपने जिला अध्यक्ष को आवश्यक निर्देश जारी करने कहां गया।
4.छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की सक्रियता को देखते हुए अनेक संगठनों ने विगत दिनों फेडरेशन में शामिल हुए थे।बैठक में समस्त संगठनों के प्रांताध्यक्ष एवं उनके साथियों का स्वागत किया गया।
