दुर्ग. जिला पंचायत दुर्ग के भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्यों ने दुर्ग जिला के नव पदस्थ कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे एवं जिला पंचायत सीईओ सच्चिदानंद आलोक का पौधा भेंट कर स्वागत किया। साथ ही सभी जिला पंचायत सदस्यों ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यो से के साथ ही अपने क्षेत्र समस्या से अवगत करवाते हुए निराकरण करने का आग्रह किया। मौके पर जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन, मोनू साहू, जितेंद्र साहू ,चंद्रकला मनहर, हर्षा चन्द्राकर उपस्थित थे।
