पाटन: अमलेश्वर के कोरोना पाजेटिव महिला की मौत,अंतिम संस्कार के लिये लाया गया अमलेश्वर

पाटन. रविवार को ग्राम अमलेश्वर के बजरंग पारा में एक 24 वर्षीय महिला की कोरोना पाजेटिव होने की पुष्टि की गई थी। उसके बाद बजरंग पारा को सील कर दिया गया था। कल रात एम्स रायपुर द्वारा ट्वीट कर उक्त कोरोना पाजेटिव महिला की मौत होने की पुष्टि की गई। पाटन क्षेत्र में अब तक 3 कोरोना पाजेटिव में 2 लोगो का इलाज चल रहा है जबकि 1 की मौत हो चुकी है। महिला को अंतिम संस्कार के लिये ग्राम अमलेश्वर लाया गया है। कोरोना पाजेटिव महिला की मौत की खबर के बाद से लोगो मे हडकंम्प मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *