पाटन। भिलाई3 थाना अंतर्गत ग्राम औरी में एक 18 वर्षीय युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। खबर मिलते ही मौके पर भिलाई 3 पुलिस पहुंच गई है। आत्महत्या करने वाले कि पहचान तरुण निषाद ग्राम औरी बतलाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार औरी और करसा के बीच एक खेत मे के मेड में लगे पेड़ पर युवक को रस्सी के फंदे पर लटके देखा गया। युवक का शव आधा जमीन पर आ चुका था। ग्रामीणों की सूचना पर भिलाई 3 पुलिस मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
