दुर्ग .एम्स रायपुर में दुर्ग की एक 24 साल की महिला मरीज की मौत हुई है एम्स रायपुर की ओर से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है इसके मुताबिक पलमोनरी ट्यूबरकुलोसिस (टीबी) से पीड़ित दुर्ग की महिला मरीज को 2 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पलमोनरी टीबी भी अपने आप में एक संक्रामक रोग है, जो फेफड़ों में होता है
उसे एम्स के नेफ्रोलॉजी वार्ड में भर्ती कराया गया था। उसका सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजा गया था, जो पॉजिटिव आया था। इसके बाद कल यानी रविवार को महिला को कोविड 19 वार्ड में शिफ्ट किया गया। लेकिन इलाज के दौरान सोमवार शाम 5 बजे उसने दम तोड़ दिया एम्स के मुताबिक महिला की मौत कॉर्डियो रेस्पिरेटरी अरेस्ट से हुई है।

