खबर हेमंत तिवारी छुरा/ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। कि जब धार्मिक स्थल जतमई,घटारानी में प्रेमी जोड़ा या फिर अपने दोस्तों के साथ घूमने आने वाले सैलानियों के साथ लूट, छेड़ छाड़ ,मारपीट जैसे इस प्रकार की घटना हुई है।पर लोक लाज के डर में बहुत से लोग इन घटनाओं को छुपा देते हैं जिस वजह से कार्रवाई नहीं होती और जो हिम्मत दिखाकर थाना पहुंचते है उस पर पुलिस द्वारा बकायदा कार्रवाई करती है। ऐसा ही एक मामला फिर प्रसिद्ध धार्मिक स्थल घटारानी धाम में घूमने आए ।एक महिला से दुष्कर्म का सामने आया है । जिस पर थाना फिंगेश्वर में पीड़ित महिला ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटारानी मंदिर में अपने दोस्त के साथ घुमने गयी थी। तभी रास्ता में दो व्यक्ति द्वारा रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट कर जंगल के अंदर ले जाकर दुष्कर्म कर अश्लील विडियो बनाकर उसके पास रखे पैसे को लुट लिया और किसी को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी देकर विडियो वायरल करने के लिए पैसो की मांग करने कि रिपोर्ट पर थाना फिंगेश्वर में अपराध क्रमांक 288/2023 धारा 341, 323, 506,392, 376 (घ) भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में जांच के दौरान थाना

प्रभारी फिंगेश्वर निरीक्षक कृष्णा प्रसाद जांगड़े द्वारा टीम गठित कर आरोपीयो का पतासाजी कर आरोपी . महेन्द्र सिन्हा पिता स्व० उत्तम सिन्हा उम्र 27 वर्ष निवासी छुईहा थाना फिंगेश्वर, वा. राजु यादव पिता रामकुमार यादव उम्र 29 वर्ष निवासी जोगीडीपा थाना फिंगेश्वर, जिला गरियाबंद को पुछताछ कर अपराध स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड लिया जाता हैं। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णा प्रसाद जांगड़े, द्वारिका देशलहरे, प्रहलाद ठाकुर, दुलेश्वर बघेल दिलीप सिन्हा, संतोष ठाकुर, आरक्षक गोविन्दा दीवान, भरत सेन, यशवंत पटेल का योगदान रहा।वही इस बारे में थाना प्रभारी फिंगेस्वर कृष्ण प्रसाद जांगड़े ने बताया कि महिला ने थाना आकर अपने साथ हुए दुष्कर्म और लूट की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है । जिस पर दो आरोपी को हिरासत में लिया गया है। और विभिन्न धाराओं के तहत कारवाही की गई है।
