एक दिवसीय रात्रि कालीन कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ समापन

  • खेल हमारे व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं- समाज सेवी हर्ष साहू


उतई ।
एकलव्य कबड्डी क्लब डुमरडीह उतई में एक दिवसीय रात्रि कालीन कबड्डी प्रतियोगिता 8 सितम्बर 2023 दिन शुक्रवार को ग्राम डुमरडीह में संपन्न हुआ ।इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के लगभग 52 टीम ने भाग लिया साथ ही हरियाणा की टीमों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया, प्रथम स्थान उत्साही मंडल भिलाई , द्वितीय हरियाणा तृतीय स्थान भिलाई चतुर्थ, उरला पंचम स्थान कुगदा की टीम रही ,ऑलराउंडर सुजीत भिलाई से के रूप में दिया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हर्ष साहू समाजसेवी, विशेष अतिथि उतई थाना प्रभारी कपील देव पांडे ,संरपच ग्राम पंचायत डुमरडीह श्री मति चक्षु प्रभा योगेश्वर महिपाल,ग्राम पंचायत डूमरडीह के उप सरपंच प्रदीप पाटील उपस्थित थे । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हर्ष साहू ने कहा कि खेलों से केवल शारीरिक विकास ही नहीं होता बल्कि व्यक्ति का बौद्धिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास भी होता है। इसलिए खेल हमारे व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।इस अवसर पर राजीव मितान क्लब डुमरडीह के समस्त पदाधिकारी गण उपस्थित थे कार्यक्रम के अध्यक्ष जेबा खान ,सचिव राहुल महिपाल कोषाध्यक्ष नंदकिशोर महिपाल उपाध्यक्ष राजेंद्र धीवर व पूरी टीम ने कार्यक्रम में भरपूर सहयोग दिया यह जानकारी क्लब के अध्यक्ष जेबा खान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *