लायंस क्लब बेमेतरा के तत्वाधान में आयोजित शिक्षक सम्मान एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में श्रीमती भावना गुप्ता,IPS एवं सुश्री सुरुचि सिंह IAS के आतिथ्य में छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा में चयन होने पर अन्वेष दीवान सुपुत्र डां बसुबंधु दीवान का सम्मान किया गया ! यह भी संयोग ही है कि वह छात्र जीवन से ही 95 प्लस ही रहा एवं अपने जीवन के प्रथम साक्षात्कार में ही चयनित हुआ ! यह संयोग ही है कि एक ही मंच से पिता और उसके दोनों पुत्रों (वसुमित्र-अन्वेष ) को एक साथ सम्मानित किया गया,डांस बसुबंधु दीवान ने इस शानदार आयोजन के लिए क्लब के पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद ज्ञापित किया हैं
लायंस क्लब बेमेतरा के तत्वाधान में शिक्षक सम्मान एवं प्रतिभा सम्मान समारोह
