कोरोना ब्रेकिंग:पाटन के ग्राम घुघुवा में मिला कोरोना पाजेटिव मरीज,दुर्ग जिले में आज 9 मरीज मिले

दुर्ग. जिले में आज 9 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है देर रात मिली सूची के अनुसार शहर एवं ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों से हैं सभी मरीजों को ट्रेस करके कोविड हॉस्पिटल में ले जाने की तैयारी की जा रही है

डॉक्टर गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि आज रात रायपुर से प्राप्त रिपोर्ट में नौ संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है जिसमें सेक्टर 4 का 21 वर्ष युवक,  ग्राम भाटा कोकड़ी का 26 वर्षीय युवक, पाटन के ग्राम घुघुवा(क) में 23 वर्षीय युवक, वैकुंठ नगर भिलाई से 19 वर्षीय युवक ,नगर पालिक निगम दुर्ग के वार्ड 34 से 21 वर्षीय युवक, बजरंग नगर दुर्ग की 23 वर्षीय  नगर निगम दुर्ग के वार्ड 36 पुरानी पुलिस लाइन से 38 वर्षीय युवक ,ग्राम पंचायत पेंडा तराई दुर्ग से 42 वर्षीय युवक भाटापारा दुर्ग से 24 वर्षीय युवक की सूची प्राप्त हुई है । इन सभी मरीजों को कोविड हॉस्पिटल शंकराचार्य कैंपस में भर्ती कराने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *