रायपुर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर आज जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर द्वारा किसानों की समर्थन मूल्य में कृषि लागत के अनुपात में बहुत कम समर्थन मूल्य घोषित करने के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम जिलाधीश को ज्ञापन दिए ज्ञापन में धान का समर्थन मूल्य में केवल 53 रु की बढ़ोतरी किये है ठीक इसी प्रकार अन्य फसलों के भी समर्थन मूल्य में अपर्याप्त बढोतरी किये है ,धान का समर्थन मूल्य 2500 सौ रु करने की मांग किया गया,एक तरफ प्रधानमंत्री 2022 में किसानों की आय दुगुनीकरने की बात कहते है दुसरी तरफ खाद बीज,डीजल मजदूरी की दर लगातार बढोत्तरी हो रहे है लेकिन कृषि लागत के अनुपात में समर्थन मूल्य नही बढ़ाये है,स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिश लागू करने की बात कहकर सत्ताशीन हुआ था लेकिन अब किसानों की कोई सुध नही ले रहे है,हम मांग करते है कि स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिश लागू करे ।ज्ञापन देने वालो में जिला कांग्रेस रायपुर ग्रामिण अध्यक्ष उधो राम वर्मा,शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ,पंकज मिश्रा ,शिव सिंग ठाकुर,प्रशांत ठेंगड़ी , पूर्व महामंत्री द्वय प्यारे साहू, चूड़ामणि साहू ,ब्लाक अध्यक्ष द्वय देवकुमार साहू, कोमल साहू ,मोहन वर्मा ,शीनू,नवीन चंद्राकर, कामरान,बंशी कन्नौजे,युवराज साहू सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
