खबर हेमंत तिवारी
राजिम /बीते दिनो शाम को राजिम में प्रत्याशी घोषित होने के बाद भाजपा की पहली बड़ी बैठक हुई लेकिन इस बैठक में राजिम विधानसभा के सभी बड़े नेता गायब दिखाई दिये, जिससे बैठक में चर्चाओं का माहौल गर्म रहा,आखिर बड़े नेता क्यों दूरी बना रहे हैं।बता दे कि जब से राजिम विधानसभा में प्रत्याशी के रूप में रोहित साहू की घोषणा हुई है तब से राजिम व जिले के सभी बड़े भाजपा नेता दबी जुबान से इसका विरोध कर रहे है। और यही कारण है कि आज जिला स्तरीय बैठक में राजिम विधानसभा के सभी बड़े नेता नदारद रहे ।और कन्नी काटते नजर आए तथा भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू व गिने चुने उनके समर्थकों सहित लगभग 8 लोग ही बैठक में उपस्थित रहे तो वही बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा से करीब 30 लोग बैठक में मौजूद रहे, पूरे बैठक के दौरान बड़े नेताओं का नही होना चर्चा का विषय बना रहा। जिस पर संभाग प्रभारी दिलीप जायसवाल ने कहा कि जो अपेक्षित थे। वही लोग बैठक में आये है। आगामी बैठक में सभी बड़े नेता आपको दिखाई देंगे। संभाग प्रभारी का यह बयान हजम होते नही दिख रहा है क्योंकि सामने विधानसभा चुनाव है। और बैठक में केवल 7 से 8 लोगो का आना ही भाजपा के लिये ही बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।

ऐसे में यहां कहना गलत नहीं होगा कि राजीम विधानसभा में भाजपा का प्रत्याशी चयन कहीं उनके लिए गले के पास ना बन जाए क्योंकि जिस प्रकार से अभी केवल भाजपा के प्रत्याशी चयन हुआ है और कांग्रेस ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं और अभी से राजिम विधानसभा में इस तरह भाजपा का अंतर कलह साफ-साफ दिखाई दे रहे हैं। जो कहीं राजीम विधानसभा के लिए मुसीबत खड़ी ना कर दे और अभी से ही एसे हालात में भीतरी घात का खतरा मंडरा रहा है हालांकि भाजपा के नेता संघठन के डर से खुलकर विरोध नहीं कर पा रहे हैं ।पर धीरे-धीरे उनके कार्यकर्ता और नेताओ को यह प्रत्याशी चयन को लेकर असंतोष है जो गले से नहीं उतर रहे है। ऐसे में पार्टी की सालों से सेवा करने वाले कार्यकर्ता कहीं ना कहीं नाराज है ।पर भाजपा के लिए प्रत्याशी चयन की हड़बड़ी कही गड़बड़ी में न बदल जाय। जो आगे चलकर भाजपा के सरकार बनाने के मंसूबों पर पानी न फेर दे। क्यों की राजिम विधानसभा सीट पर शुक्ला परिवार का सालो से कब्जा है। और जातिगत समीकरण का इस विधानसभा में खासा असर नहीं पड़ता है।पर इन दिनों राजिम विधानसभा सीट भाजपा के लिए उस सांप की तरह हो गया है जो निगल भी नहीं पा रहा और छोड़ भी नहीं पा रहा।आगे देखना होगा कि इन सब समस्याओं से पार्टी कैसे निपटेगी।।
